Congress Working Committee meeting to be held today in ahmedabad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 9:59 pm
Location
Advertisement

मोदी-शाह के गढ़ में पहुंचे राहुल, सोनिया व प्रियंका, CWC की बैठक जारी

khaskhabar.com : मंगलवार, 12 मार्च 2019 1:18 PM (IST)
मोदी-शाह के गढ़ में पहुंचे राहुल, सोनिया व प्रियंका, CWC की बैठक जारी
अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इसके साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में आने के लिए कोई कसर नहीं छोडऩा चाहता है। इसी क्रम में पार्टी आज मंगलवार को चुनावी रणनीति के लिए जुटी है। यहां कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक जारी है। खास बात ये है कि गुजरात में 58 साल बाद सीडब्ल्यूसी की मीटिंग हो रही है।

इसकी अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं। साथ ही संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कई नेता भी बैठक में शामिल हैं।

इस दौरान पाटीदार नेता हार्दिक पटेल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। हार्दिक ने कुछ दिन पहले ट्विटर पर यह जानकारी दी थी। राजद्रोह के आरोपों से घिरे और जमानत पर चल रहे हार्दिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के गढ़ गुजरात से चुनाव लडऩे की घोषणा की थी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement