Congress workers protest in support of Congress leader Pilot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस नेता पायलट के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

khaskhabar.com: बुधवार, 28 अगस्त 2024 7:06 PM (IST)
कांग्रेस नेता पायलट के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
भीलवाड़ा। राजस्थान भाजपा प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल द्वारा कांग्रेस के नेता सचिन पायलट के खिलाफ की गई अनर्गल बयान बाजी के विरोध में बुधवार को शहर के सूचना केंद्र चोराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य राजेश चोधरी के नेतृत्व में राधा मोहन अग्रवाल के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य राजेश चोधरी ने बताया कि भाजपा प्रभारी राधा मोहन द्वारा अपने शब्दो के बडबोले पन से जो बयान सचिन पायलट के खिलाफ दिया गया। उसका प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध करता है, अगर राधा मोहन अपने बयान पर माफी नही मांगेगेे तो कांग्रेस कार्यकर्ता पंचायत स्तर पर इसका विरोध करेगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के संगठन महासचिव महेश सोनी,नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक,पीसीसी सदस्य मनोज पालीवाल,महासचिव आशीष राजस्थला,ईश्वर खोईवाल,महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा हिरण,भावेश पुरोहित,सेवादल अध्यक्ष योगेश सोनी,पार्षद उस्मान पठान,वसीम शेख,राधेश्याम भडाणा,निसार सिलावट,पंकज पंचोली,ओम तेली,भेरूलाल बेरवा,जैनुल शेख,अजहरुद्दीन शेख,रोशन सालवी,पंचायत राज संगठन के उमेश गाडरी,पूर्व पार्षद सुशीला बैरवा,सुनील दत्त दाधीच,भंवरलाल जाट,हरफूल जाट,अनिल चोधरी,फारूक मंसूरी,नीला देवड़ा,साबिर शेख सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement