Congress workers fired in March Fury-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:41 pm
Location
Advertisement

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला रोष मार्च

khaskhabar.com : शनिवार, 26 नवम्बर 2016 5:48 PM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला रोष मार्च
कुरुक्षेत्र। देश में नोटबंदी के विरोध में विपक्ष एकजुट होकर 28 नवंबर को देश बंद का ऐलान कर चुका है और केंद्र सरकार को सदन के बाद सड़क पर भी घेरने की पूरी तैयारी में है। कुरुक्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विशाल सिंगला के नेतृत्व में कार्यकर्ता शहर में रोष मार्च निकालेंगे और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस के साथ अन्य विपक्षी दल भी भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं। इसके समर्थन में और व्यापारियों से सहयोग मांगने को लेकर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुराने बस स्टैंड से बिरला मंदिर तक रोष मार्च निकाला। इस दौरान विनोद शेखड़ी, श्याम चोपड़ा, सुभाष पाली, ओमप्रकाश मेहरा, सुरेन्द्र फौजी, वीरेंद्र रोहिला, अशोक शर्मा, अमनदीप कौर, रेखा कश्यप, रीना वाल्मीकि, राजीव घराडसी, जोरा सिंह, सौरव शर्मा, अजय शर्मा, संदीप भिवानी खेड़ा, अर्चना बंसल और राजेश बंसल सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement