Congress will have a new energy communication - Sachin Pilot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस पार्टी में एक नई ऊर्जा का संचार होगा - सचिन पायलट

khaskhabar.com: सोमवार, 04 दिसम्बर 2017 6:01 PM (IST)
कांग्रेस पार्टी में एक नई ऊर्जा का संचार होगा - सचिन पायलट
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गॉंधी के अध्यक्ष पद के लिये नामांकन पत्र दाखिल किये जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राहुल गॉंधी के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पार्टी में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। पायलट ने कहा कि राहुल गॉंधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देश के लोकतांत्रिक व संवैधानिक मूल्यों का संरक्षण करते हुए देश की बहुलतावादी संस्कृति को बनाए रखने के लिए काम करेगी। राहुल गॉंधी कांग्रेस की रीति-नीति के अनुरूप पूरे देश को एकजुट रखने के लिए काम कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में विघटनकारी शक्तियों का डटकर मुकाबला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गॉंधी ने गत् समय में कांग्रेस को जो दिशा प्रदान की है उससे कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अपने आपको सशक्त महसूस करता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement