Congress will get only 9 percent votes: Arvind Kejriwal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:35 am
Location
Advertisement

AAP और  BJP में सीधी टक्कर, कांग्रेस को मात्र 9 % वोट : केजरीवाल

khaskhabar.com : मंगलवार, 21 अगस्त 2018 11:37 AM (IST)
AAP और  BJP में सीधी टक्कर, कांग्रेस को मात्र 9 % वोट : केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि 2019 लोकसभा चुनावों में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच होगा और कांग्रेस को कुल वोटों में से केवल 9 फीसदी वोट ही मिलेंगे।

उन्होंने हिंदी में ट्वीट कर कहा, ‘‘आप और भाजपा में सीधी टक्कर। कांग्रेस को मात्र नौ प्रतिशत वोट।’’ उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को लगता है कि अगर दिल्ली के सभी सातों सांसद आप के होते तो मेट्रो का किराया नहीं बढ़ता।

उन्होंने कहा,‘‘लोग सोचते हैं, केवल आप दिल्ली वालों के हक के लिए लड़ती है। भाजपा/कांग्रेस के सांसद कभी दिल्ली वालों की नहीं सोचते और अगर सातों सांसद आप के होते तो सीलिंग नहीं होती और मेट्रो का किराया नहीं बढ़ता।’’साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दिल्ली की सातों सीटें जीती थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement