नई दिल्ली। रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस के साथ रहेंगे या नहीं इसका
फैसला आज तय होगा। माना जा रहा है कि प्रशांत किशोर के साथ उत्तर प्रदेश और
पंजाब के नेताओं के साथ तालमेल नहीं बैठ रहा है। कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर छुट्टी की तलवार लटक रही है।
सूत्रों के मुताबिक यूपी और पंजाब के कांग्रेस नेता प्रशांत किशोर से नाराज
हैं और कांग्रेस पीके को चुनाव प्रचार प्रभारी के पद से हटा सकती है।
कांग्रेस
सूत्रों के मुताबिक, प्रशांत किशोर की भारी भरकम फीस भी राज्य के नेताओं
की नाराजगी की एक वजह है जबकि प्रशांत किशोर को लगता है कि उनके राजनीतिक
प्लान को दोनों राज्यों के नेता उतनी संजीदगी से नहीं लेते हैं जैसे नीतीश
कुमार और मोदी की पार्टी के लोग चुनाव के समय लेते थे।
यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...