Congress trying to lure brahmins in uttar pradesh, yogi adityanath government on backfoot Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:50 pm
Location
Advertisement

उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों को लुभाने में जुटी कांग्रेस, योगी सरकार आई बैकफुट पर

khaskhabar.com : सोमवार, 02 दिसम्बर 2019 7:05 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों को लुभाने में जुटी कांग्रेस, योगी सरकार आई बैकफुट पर
अब कांग्रेस ब्राह्मण समुदाय को यह बताने की कोशिश कर रही है कि वे भाजपा में किनारे कर दिए गए हैं और इस तरह से वे समुदाय के बीच पार्टी की पैठ बढ़ा सकते हैं। एनडी तिवारी राज्य के अंतिम ब्राह्मण मुख्यमंत्री थे। तब से किसी भी ब्राह्मण को राज्य की सत्ता हाथ नहीं लगी है। कांग्रेस ब्राह्मणों को भाजपा से अलग करने की सोची-समझी रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में कहा कि यह घटना दिल को झकझोरने वाली थी और यह राज्य में विभिन्न संस्थानों में पढऩे वाली लड़कियों की सुरक्षा के संदर्भ में महत्व रखती है।

प्रियंका ने पत्र में लिखा कि सुभाष पांडे की बेटी का शव रहस्यमय परिस्थितियों में हॉस्टल में पाया गया था। उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। मृतक के परिवार ने कहा है कि लडक़ी की हत्या की गई थी।

(IANS)

2/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement