Congress to throw UPA statue on GST: BJP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 8:56 pm
Location
Advertisement

जीएसटी पर यूपीए का पुतला फूंके कांग्रेसी: भाजपा

khaskhabar.com : बुधवार, 28 जून 2017 12:43 PM (IST)
जीएसटी पर यूपीए का पुतला फूंके कांग्रेसी: भाजपा
ऊना। एक देश एक कर के तहत लाए जा रहे जीएसटी (सेवा एवं बिक्री कर) का विरोध करने वाले कांग्रेसी अपनी समझ को ठीक करें। कांग्रेस के नेता जो राजनीति चमकाना चाहते हैं, वे केंद्र का पुतला फूंकने की बजाय कांग्रेस का पुतला फूंके। यह बात जिला भाजपा महामंत्री यशपाल राणा, एसटी सैल के अध्यक्ष औंकार नाथ, जिला परिषद सदस्य लखवीर लक्खी, मंडल अध्यक्ष रमेश भड़ौलिया, आईटी सैल के अध्यक्ष बलविंद्र गोल्डी, नवीन पुरी, राजीव वशिष्ट, सुरजीत सैणी व तिलक राज सैणी ने कही। भाजपा नेताओं ने मंगलवार को जारी संयुक्त बयान में कहा कि महज राजनीति चमकाने के लिए कांग्रेसी चंद नेता उस जीएसटी का विरोध कर रहे हैं, जिसकी करता-धरता यूपीए सरकार रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी व मनमोहन सिंह ने इस जीएसटी बिल को लागु करवाने का प्रयास किया था। उस समय बिल के प्रावधान व्यापारी विरोधी थे।

केंद्र में एनडीए सरकार के आने पर नरेंद्र मोदी ने व्यापारी विरोधी प्रावधानों को सरल किया है और नए रूप में जीएसटी को लागु किया जा रहा है। वर्तमान में जीएसटी बिल को कांग्रेस नेतृत्व का भी समर्थन केंद्र में प्राप्त है। ऐसे में कांग्रेसी नेता बताएं कि क्या वे कांग्रेस नेताओं का भी विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी बिल पूरी तरह से व्यापारी हित में है। व्यापारियों की न्याय उचित मांगों को भाजपा नेतृत्व के समक्ष रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement