khaskhabar.com: रविवार, 17 जुलाई 2016 6:21 PM (IST)
नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने रविवार को कहा
कि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस किसी विधेयक को पारित होने में बाधक
नहीं बनेगी और वह उस किसी भी विधेयक का समर्थन करेगी जो राष्ट्रहित में
होगा।
सरकार द्वारा बुलाई गई बैठक से पहले संवाददाताओं से बात करते हुए आजाद ने
बहुप्रतिक्षित वस्तु एवं सेवाकर-जीएसटी विधेयक पर पार्टी का रूख स्पष्ट
नहीं किया। सरकार की सोमवार से शुरू हो रहे इस सत्र की प्राथमिकता सूची में
इस विधेयक को पारित कराना शीर्ष पर है।
आजाद ने कहा,कांग्रेस उस किसी भी विधेयक का समर्थन करेगी जो देश, जनता और
विकास के हित में है। हम लोग योग्यता के आधार पर विधेयक को पारित होने
देंगे। हम लोग विधेयकों को पारित होने देने में बाधक नहीं बनते।
कश्मीर की स्थिति बहुत गंभीर
मुद्दा..