Congress to celebrate betrayal day to mark 4th anniversary of Modi government on 26 May Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:48 pm
Location
Advertisement

मोदी सरकार के 4 साल पूरे होने पर कांग्रेस मनाएगी ‘विश्वासघात दिवस’

khaskhabar.com : गुरुवार, 24 मई 2018 9:46 PM (IST)
मोदी सरकार के 4 साल पूरे होने पर कांग्रेस मनाएगी ‘विश्वासघात दिवस’
उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में बिना कानून व लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन किए, भाजपा सरकार एकतरफा कार्रवाई कर कांग्रेस और इसके संगठन के विभिन्न कार्यालयों को ध्वस्त कर रही है। सिन्हा ने कहा, ‘‘इनमें से कुछ कार्यालय 70 वर्ष तक पुराने हैं और हमारे पास इसके लिए उचित आधिकारिक दस्तावेज हैं। यहां तक कि पश्चिमी त्रिपुरा के जिलाधिकारी और कलेक्टर इमारत ढहाने के खिलाफ स्थानीय अदालतों के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं।’’

अधिकारियों का कहना है कि जिला प्रशासन ने 7 मई को माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस के कुछ कार्यालयों को इसलिए ढहा दिया, क्योंकि इनका निर्माण सरकारी जमीन पर किया गया था। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना कोई पूर्व नोटिस दिए अनैतिक रूप से कुछ पार्टी कार्यालयों को ढहा दिया। ये लोग किस तरह की विध्वंसक राजनीति कर रहे हैं, अंदाजा लगाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - इस मंदिर में सोने से गर्भवती हो जाती है महिलाएं!

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement