Congress suspends Karnataka leader Roshan Baig -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:31 am
Location
Advertisement

कांग्रेेस ने कर्नाटक MLA बेग को पार्टी से निकाला, पार्टी के खिलाफ दिए थे बयान

khaskhabar.com : बुधवार, 19 जून 2019 09:41 AM (IST)
कांग्रेेस ने कर्नाटक MLA बेग को पार्टी से निकाला, पार्टी के खिलाफ दिए थे बयान
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कर्नाटक विधायक आर रोशन बेग को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण आर रोशन बेग के खिलाफ कार्रवाई करने को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के जरिए भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से बाहर कर दिया है।

कर्नाटक कांग्रेस के कद्दावर नेता रोशन बेग अब पार्टी से निलंबित किए गए हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था,इसके बाद रोशन बेग ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर सवालिया निशान खड़े कर दिए थे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement