वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने भी आतंकवादियों को निशाना बना कर किए गए
सर्जिकल अटैक के लिए भारतीय सेना को बधाई दी। पटेल ने कहा, हम पूरी तरह से
सशस्त्र बलों के साथ हैं। महानिदेशक मिलिट्री ऑपरेशन्स (डीजीएमओ)
लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने नियत्रंण रेखा पर
आतंकवादियों के ठिकानों पर सर्जिकल अटैक कर भारी क्षति पहुंचाई है। सेना की
कार्रवाई जम्मू एवं कश्मीर में भारतीय जवानों पर किए गए आतंकवादी हमले के
11 दिन बाद की गई है। आतंकी हमले में 18 भारतीय जवान शहीद हो गए थे।