Congress review meeting for western UP ends in chaos, leaders get into heated argument over nepotism-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:53 am
Location
Advertisement

रायबरेली के दौरे पर पहुंची सोनिया और प्रियंका, कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक आज

khaskhabar.com : बुधवार, 12 जून 2019 11:38 AM (IST)
रायबरेली के दौरे पर पहुंची सोनिया और प्रियंका, कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक आज
रायबरेली। लोकसभा चुनाव के बाद सोनिया गांधी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली के दौरे पर है। लोकसभा चुनाव के बाद सोनिया गांधी का यह पहला दौरा है। सोनिया गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं।

वहीं आम चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। इस तरह के हालात के बीच कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक होने जा रही है जिसमें 17 जून से संसद की कार्यवाही को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। ए के एंटनी की अध्यक्षता में कांग्रेस इस बात पर मंथन करेगी कि संसद में सरकार की किस तरह से घेरेबंदी की जाए।

लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष कह चुके हैं कि वो अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना चाहते हैं। लेकिन देश के अलग अलग हिस्सों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग है कि राहुल गांधी को अपने इस कदम पर विचार करना चाहिए।

इन सबके बीच यह खबर आई कि कांग्रेस में अंतरिम अध्यक्ष की नियुक्ति हो सकती है। कांग्रेस के कद्दावर नेताओं ने कहा कि अभी फिलहाल उनके पास राहुल गांधी से बेहतर विकल्प कोई नहीं है। ये बात अलग है कि मध्य प्रदेश से जुड़े कांग्रेस नेता असलम खान शेरवानी ने कहा था कि अगर उन्हें जिम्मेदारी दी जाती है तो वो दो साल के अंदर पार्टी में वो जान फूंक देंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement