Congress releases first list for odisha lok sabha and assembly elections 2019-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:28 pm
Location
Advertisement

ओडिशा लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी

khaskhabar.com : मंगलवार, 19 मार्च 2019 10:35 AM (IST)
ओडिशा लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी
भुवनेश्वर। कांग्रेस ने ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने सोमवार रात राज्य की 21 लोकसभा सीटों में से छह सीटों तथा 147 विधानसभा सीटों में से 36 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भक्त चरण दास कालाहांडी लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाए गए हैं, वहीं प्रदीप माझी नबरंगपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। प्रदीप कुमार देवता बरगढ़ से वहीं जॉर्ज तिर्के सुंदरगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस ने मनोज कुमार आचार्य को कंधमाल लोकसभा सीट से, वहीं वी. चंद्रशेखर नायडू को बरहमपुर संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाया है।

विधानसभा चुनावों के लिए घोषित 36 उम्मीदवारों में विपक्ष के नेता नरसिंह मिश्रा बलांगीर से चुनाव लड़ेंगे, वहीं कांग्रेस के मुख्य सचेतक ताराप्रसाद बाहिनिपति जेपोर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement