Advertisement
कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू माफी मांगें, वरना मुकदमा होगा : श्रीकांत

शर्मा ने कहा कि "सरकार भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर गंभीर है और उसकी नीति ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेन्स की है। इसीलिए तत्काल मामले में एफआईआर और प्रथमदृष्ट्या दोषियों की गिरफ्तारी भी कराई गई।"
उन्होंने कहा, "कर्मचारियों के भविष्य निधि का निवेश कहां होगा, यह काम ट्रस्ट के अध्यक्ष और ट्रस्टियों का है। ऊर्जा मंत्री का इस प्रक्रिया से कोई सरोकार नहीं है। ऊर्जा विभाग के सभी सदस्य मेरे परिवार का हिस्सा हैं। सरकार ने पहले ही कहा है कि इस मामले में किसी का अहित नहीं होगा।"
ऊर्जा मंत्री ने कहा, "लल्लू अपने कृत्य पर सार्वजनिक तौर पर तत्काल माफी मांगें। केवल आरोप लगाकर भाग जाने की राजनीति नहीं चलेगी। वह ऐसा नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का नोटिस भेजकर शीघ्र ही कानूनी कार्यवाही शुरू कराई जाएगी।"
उल्लेखनीय है कि राज्य के बिजली कर्मियों के भविष्य निधि को विवादास्पद कंपनी डीएचएफएल में निवेश किए जाने के मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश के उर्जा मंत्री को तुरंत बर्खास्त करने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रविवार को मांग की थी। उन्होंने कहा था कि दूसरों पर आरोप लगाकर अपने आरोप नहीं छिपाए जा सकते।
लल्लू ने कहा था, "21 महीने तक सरकार क्या कर रही थी? सपा के साथ क्या सांठगांठ थी? डीएचएफएल घोटाले में ऊर्जा मंत्री, चेयरमैन, एमडी पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। ऊर्जा मंत्री के घर और दफ्तर आने-जाने वालों का विजिटर रजिस्टर सील किया जाए।" (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


