Advertisement
कांग्रेस का संगठन छिन्न-भिन्न, भाजपा कार्यकर्ता मोदी की योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम करें : सौदान सिंह

भाजपा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में हजारों परिवार ऐसे है, भारी बरसात के कारण जिनके खेत, खलियान व भूमि बह गई, उन्हें मुआवजे के तौर पर कुछ नहीं मिला है और जो 17,863 करोड़ रूप्ए केंद्र की सरकार ने दिये और 11 हजार पक्के मकान दिए उसमें कार्यकर्ता व पीड़ित आम आदमी भेदभाव की बात कर रहा है। हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सरकार भविष्य में संस्थान बंद करने वाली सरकार के नाम से जानी जाएगी।
सौदान सिंह ने कहा कि चुनाव में वोट मांगते समय कांग्रेस पार्टी से और मुख्यमंत्री से हिमाचल की जनता जानना चाहती है कि उन्होंने खुले हुए व चलते हुए संस्थान क्यों बंद कर दिए? उन्होंने कहा इस चुनाव में मतदाता सिर्फ मोदी सरकार के विकास कार्यों के आधार पर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट करेगा।
इस मौके पर प्रदेश सचिव एवं संसदीय क्षेत्र प्रभारी सुमित शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, जिला महामंत्री अजय शर्मा, अभयवीर लवली, कमलनयन, संसदीय विस्तारक अमित शर्मा,प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री सन्नी शुक्ला,मंडल अध्यक्ष यशवीर पटियाल व दोनों मंडल महामंत्री संजीव शर्मा मुकेश बनयाल इत्यादि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हमीरपुर
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


