Congress-NCP-Shiv Sena set common minimum program for preparation to form government in Maharashtra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महाराष्ट्र में सरकार बनाने तैयारी, कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना ने तय किया साझा न्यूनतम कार्यक्रम

khaskhabar.com: गुरुवार, 14 नवम्बर 2019 10:28 PM (IST)
महाराष्ट्र में सरकार बनाने तैयारी, कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना ने तय किया साझा न्यूनतम कार्यक्रम
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए उटलफेर में जुटीं शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी में आखिर सहमति बनती दिख रही है। राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने के दो दिन बाद पहली बार कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के नेताओं ने साझा बयान में कहा है कि तीनों दलों के बीच साझा न्यूनतम कार्यक्रम पर बात हुई है। इस कार्यक्रम का मसौदा पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व को भेजा जाएगा और जरूरत पड़ी तो तीनों दलों के अध्यक्ष आमने-सामने बैठकर बातचीत करेंगे। गुरुवार को तीनों पार्टियों के नेताओं ने बैठक की। इसके बाद पहली बार एकसाथ तीनों ही पार्टियों के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि बैठक में न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर बात हुई है, ड्राफ्ट तैयार है और इसे तीनों पार्टियों के अध्यक्ष के पास भेजा जाएगा। कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि दो दिनों तक हमारी बातचीत चली। ड्राफ्ट में क्या है इसका खुलासा फिलहाल हम यहां नहीं कर सकते। इसके अलावा एनसीपी की ओर छगन भुजबल ने कहा कि किसान, बेरोजगारी, अल्पसंख्यक, एससी, ओबीसी, महिला सशक्तिकरण से संबंधित मुद्दे ड्राफ्ट में हैं। जरूरत पड़ने पर इसमें बदलाव भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement