Congress make protest vs BJP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस ने खोला भाजपा के खिलाफ मोर्चा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 सितम्बर 2016 7:20 PM (IST)
कांग्रेस ने खोला भाजपा के खिलाफ मोर्चा
अंबाला। हरियाणा में फिर से सत्ता हासिल करने की कवायद में जुटी कांग्रेस ने अब कमर कस ली है। जिसके तहत अब कांग्रेस ने एकजुट होकर प्रदेशभर में भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को अंबाला में कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा की किसान, व्यापारी और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की ओर अंबाला उपायुक्त को ज्ञापन देने आए हुड्डा ने ज्ञापन भी नहीं सौंपा और मीडिया से दूरी बनाए रखी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement