Congress leaders changes voice, says will contest at all 403 seats in UP Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस नेताओं के बदले सुर, कहा- यूपी की सभी 403 सीटों पर लड़ेंगे अकेले

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 जनवरी 2017 2:30 PM (IST)
कांग्रेस नेताओं के बदले सुर, कहा- यूपी की सभी 403 सीटों पर लड़ेंगे अकेले
हालांकि सपा नेता जूही सिंह कांग्रेस के साथ गठबंधन का समर्थन करती नजर आईं। दूसरी तरफ बसपा कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन की खबरों पर जरूर चुटकी ले रही है। बसपा प्रवक्ता सुधींद्र भदौरिया ने कहा कि एक पप्पू और गप्पू मिलकर कोई विकल्प नहीं दे सकते हैं। भ्रष्टाचार और गुंडाराज का क्या मेल होगा, इसकी कल्पना तो उत्तर प्रदेश ही कर सकता है। उत्तर प्रदेश के लोग इसको समझेंगे। वहां मायावती जी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। जानकार बताते हैं कि कांग्रेस के नेता भले इस तरह की बयानबाजी कर रहे हों लेकिन भीतर ही भीतर पार्टी में समाजवादी पार्टी से गठबंधन को लेकर बातचीत का दौर जारी है। पार्टी नेताओं का यह बयान सिर्फ गठबंधन की सूरत में सीटें बढ़वाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement