Advertisement
किसान बबार्दी की कगार पर, सरकार गुजरात की राह पर - दलाल
पलवल। प्रदेश की भाजपा सरकार गुजरात की तर्ज पर भूमि अधिग्रहण कानून बनाने के लिए जिस प्रारूप को तैयार कर रही है। उसकी आज कोई आवश्यकता नहीं है। आज किसान प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों से इस कदर टूट चुका है। कि वो खुद खेती करना ही नहीं चाहता। ये कहना है कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल का। उन्होंने राज्य सरकार पर गुजरात की राह पर चलने का आरोप लगाया। जिससे किसानों की जमीनों का भाव लगातार गिरते हुए कौड़ियों के भाव हो गया है और उन्हें अपनी मेहनत का भी पूरा पैसा नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज किसानों की फसलों का मूल्य समर्थन मूल्य से भी कम मिल रहा है। राज्य सरकार कुछ पूंजीपतियों के साथ मिलकर फसल का भाव कम दे रही है और बाद में पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए इन भावों को एकदम से बढ़ा दिया। उन्होंने राज्य सरकार पर किसान विरोधी होने के साथ आमजन विरोधी होने का भी आरोप लगाया।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह
Advertisement
Advertisement
पलवल
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement