Congress is doing politics on Kedarnath issue: BJP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केदारनाथ मामले पर कांग्रेस कर रही है राजनीति : भाजपा

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 जुलाई 2024 1:45 PM (IST)
केदारनाथ मामले पर  कांग्रेस कर रही है राजनीति : भाजपा
देहरादून। प्रदेश में कांग्रेस केदारनाथ बचाओ यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। हरकी पैड़ी में गंगा स्नान के बाद कांग्रेसी केदारनाथ बचाओ यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा का समापन केदारनाथ धाम में होगा। वहीं इस यात्रा को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने सामने दिख रही है। जहां एक ओर कांग्रेस भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगा रही है। वही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने कहा कि कांग्रेस बेवजह केदारनाथ मामले को तूल देकर राजनीति कर रही है जब धामी सरकार ने उठ रहे विवाद को ही शांत कर दिया है तो आखिर कांग्रेस थ बताए कि यह यात्रा किसलिए की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement