Advertisement
नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार कर सकता है कांग्रेस आलाकमान

आलाकमान ने सिद्दू के सार्वजनिक तौर पर दिये इस्तीफे और बार-बार की गई पार्टी विरोधी टिप्पणियों पर फिलहाल, अब तक कोई एक्शन नहीं लिया है। न सीएम चन्नी के खिलाफ की गई बयानबाजी पर कोई कार्रवाई की है।
सूत्रों के अनुसार पार्टी नवजोत सिंह सिद्दू के स्थान पर एक उपयुक्त चेहरा तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक इस पर आलाकमान की ओर से कोई बैठक नहीं बुलाई गई है। लेकिन अगर कांग्रेस वास्तव में सिद्धू को पंजाब के अध्यक्ष पद से हटा देती है, तो यह पिछले कुछ महीनों में प्रदेश में घटित राजनीतिक घटनाक्रमों में सबसे अहम होगा।
माना ये जा रहा है कि प्रियंका गांधी के उत्तरप्रदेश दौरे से दिल्ली लौटने के बाद फिर से पंजाब में हुए घटनाक्रम पर चर्चा होगी और शीर्ष नेतृत्व की ओर से पंजाब कांग्रेस के नेताओं को मुलाकात के लिए दिल्ली बुलाया जा सकता है।
गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी नवजोत सिंह सिद्दू को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने, और उनकी जगह चरनजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने के बाद कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया था। जिसका नुकसान आगामी पंजाब चुनाव में पार्टी को उठाना पड़ सकता है।
हालांकि कैप्टन के इस्तीफे के बाद नवजोत सिंह सिद्दू मुख्यमंत्री पद की उम्मीद लगाए हुए थे, जिसका जिक्र करते पिछले दिनों सोशल मीडिया में वायरल हए वीडियो में भी सिद्दू को देखा गया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


