Congress has nothing with BJPs organizational structure Chidambaram-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा-आरएसएस के आगे नहीं टिकता कांग्रेस का सांगठनिक ढांचा: चिदंबरम

khaskhabar.com: रविवार, 19 मार्च 2017 6:42 PM (IST)
भाजपा-आरएसएस के आगे नहीं टिकता कांग्रेस का सांगठनिक ढांचा: चिदंबरम
नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने का कहना है कि कांग्रेस का सांगठनिक ढांचा भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के मुकाबले में कहीं नहीं ठहरता है। शनिवार को अपनी पुस्तक ‘फियरलेस इन अपोजिशन’ के विमोचन के मौके पर चिदंबरम ने कहा कि स्पष्ट रूप से कांग्रेस पार्टी के सांगठनिक ढांचे की भाजपा संघ के ढांचे से कोई मुकाबला ही नहीं है। संगठन की यह क्षमता होती है कि वह मतदान वाले दिन वोट खींच ले। यूपीए सरकार में वित्तमंत्री रहे चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दल के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव के लिए 29 राज्यों में 29 तरह की रणनीति चाहिए। जो रणनीति गुजरात के लिए ठीक है, जरूरी नहीं कि वह असम के लिए भी ठीक हो। मैंने अपने नेतृत्व को बता दिया है कि 2019 के आम चुनाव के लिए 29 तरह की रणनीति बनाने की जरूरत है। नोटबंदी पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हालांकि कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीतिक रूप से हार गई, लेकिन आर्थिक बहस में उसकी जीत हुई है। उन्होंने कश्मीर के बारे में कहा कि राज्य में अनुच्छेद 370 का सम्मान किया जाना चाहिए।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement