Congress general secretary Priyanka Gandhi will make a road show in Ghaziabad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 6:49 pm
Location
Advertisement

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज गाजियाबाद में करेंगीं रोड शो,यहां जानें

khaskhabar.com : शुक्रवार, 05 अप्रैल 2019 1:38 PM (IST)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज गाजियाबाद में करेंगीं रोड शो,यहां जानें
गाजियाबाद।लोकसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल को होने जा रही हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पहले चरण में मतदान होगा। प्रियंका गांधी शुक्रवार को गाजियाबाद की कांग्रेस उम्मीदवार डॉली शर्मा के लिए रोड शो करेंगीं। प्रियंका का रोड शो गाजियाबाद में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।

रोड शो की शुरुआत प्रसिद्ध दूधेश्वर नाथ मंदिर से होगी। इसके बाद प्रियंका घंटाघर पर शहीद भगत सिंह की मूर्ति का माल्यार्पण करने का प्रोग्राम है। फिर अनाज मंडी से चौपाला हनुमान मंदिर जाएंगी। यहां से डासना गेट से जटवाड़ा होते हुए मालीवाड़ा चौक अंबेडकर रोड से पुराना बस अड्डा के सामने वाल्मिकी पार्क पहुंचकर यहां नवयुग मार्केट अंबेडकर मूर्ति का माल्यार्पण करेंगीं। इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करने का प्रोग्राम है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement