Congress General Secretary Priyanka Gandhi to campaign in Ambala today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 2:43 am
Location
Advertisement

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज अंबाला में करेंगी चुनावी सभा

khaskhabar.com : मंगलवार, 07 मई 2019 11:53 AM (IST)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज अंबाला में करेंगी चुनावी सभा
अंबाला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज अंबाला में कांग्रेस रैली को संबोधित करेंगी। अंबाला संसदीय क्षेत्र में उनकी यह पहली रैली है। प्रियंका गांधी दोपहर करीब बारह बजे अंबाला पहुंचने का कार्यक्रम हैं। इसके बाद वह हिसार में भी रैली को संबोधित करेंगी। इनके आगमन को लेकर गांधी ग्राउंड में विशाल पंडाल तैयार किया गया है और एसपीजी ने अभी से ही मोर्चा संभाल लिया है।


गांधी ग्राउंड के आसपास क्षेत्र को पुलिस ने देर शाम से ही सील कर दिया था। आयोजन स्थल पर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। कांग्रेस रैली सुबह दस बजे आरंभ होगी और 12 बजे तक प्रियंका गांधी के पहुंचने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement