Advertisement
कांग्रेस के 12 पदाधिकारी पार्टी से निष्कासित

संगरूर। पंजाब
विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद सभी पार्टियों में बागी
नेताआें अौर कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। कांग्रेस अौर
शिरोमणि अकाली दल सहित सभी पार्टियां बागियों को बाहर का रास्ता दिखा रही
हैं। अब संगरूर के दिड़बा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेसी
उम्मीदवार अजैब सिंह रटौलां से बगावत करने वाले 12 कांग्रेस पदाधिकारियों
को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। आरोप है कि इन नेताओं ने बागी
उम्मीदवार दर्शन सिंह का साथ दिया था।
पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की गतिविधियों पर चर्चा के लिए बैइक हुई। बैठक में जिला प्रधान राजिंदर सिंह राजा बीरकलां ने इन नेताअों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया। पार्टी कार्यालय में बैठक जिला प्रधान राजिंदर राजा बीरकलां की अगुआई में हुई। राजिंदर सिंह ने कहा कि पार्टी के आदेश अनुसार, जिन पार्टी वर्करों या पार्टी के प्रतिनिधियों ने किसी निजी फायदे के लिए विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के खिलाफ काम किया है। उनका पार्टी में रहना कतई ठीक नहीं है।
इस दौरान उन्होंने हलका दिड़बा के कांग्रेस उम्मीदवार अजैब सिंह रटोलां की चुनाव के दौरान बगावत करने वाले जिला उपप्रधान सतनाम सिंह मझौल, पूर्व चेयरमैन व जिला उपप्रधान जगसीर सिंह जग्गा, रणधीर सिंह पूनिया, निरंजन सिंह कमालपुर, हरदेव सिंह, (तीनों जिला महासचिव), बलवीर सिंह खानपुर पूर्व ब्लॉक प्रधान, राम सिंह काकूवाला, हरपाल सिंह कोहरियां, कृष्ण छाजली, हैपी सतोज, लक्खा सिंह गंढुणआं की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से खारिज कर दी।
इसके अलावा हलका लहरा से श्याम सिंह मकौरड़ व गुरदियाल सिंह को भी पार्टी से बाहर कर दिया गया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ब्लाक प्रधान हरदेव संजुमां व जगतार जोगा को पहले ही पार्टी से निकाल दिया था। उनकी जगह ब्लाक-1 के लिए गुरप्रीत कौहरियां व ब्लाक-2 के लिए यादविंदर कणकवाल को कार्यकारी प्रधान के नियुक्ति पत्र भी दिए गए।

संगरूर
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features