Congress does not remove poverty from poorp- Prakash Javadekar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 9:44 pm
Location
Advertisement

कांग्रेस ने गरीबी को नहीं गरीब को हटाया- प्रकाश जावड़ेकर

khaskhabar.com : शनिवार, 20 अक्टूबर 2018 7:04 PM (IST)
कांग्रेस ने गरीबी को नहीं गरीब को हटाया-  प्रकाश जावड़ेकर
जयपुर। प्रदेश भाजपा ने प्रत्याशियों के चयन की रायशुमारी का दूसरा चरण शुरू किया गया, जिसमें शनिवार को पहले दिन भरतपुर सम्भाग के चारों जिलों के साथ में अजमेर, टोंक, दौसा से बुलाए गए अपेक्षित पदाधिकारियों से रायशुमारी की। रायशुमारी में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।
केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पार्टी का चिह्न कमल ही हमारा प्रत्याशी है, चाहे प्रत्याशी के रूप में टिकट किसी को भी मिले। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता और जनता की ताकत से हम आगे बढ़ रहे है और इसी के चलते भाजपा फिर से सत्ता में आएगी। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि आप लोग सर्वे पर ध्यान मत दो, अपने मन में एक भाव पक्का करो कि ‘‘भाजपा फिर से’’।

जावड़ेकर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों के दिलों से कांग्रेस उतर चुकी है और कांग्रेस का आकर्षण एकदम खत्म हो गया है यह वही कांग्रेस है जिसने गरीबी को नहीं गरीब को ही हटाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ पूरे देश में माहौल चल रहा है कांग्रेस घुसपैठियों का साथ दे रही है और देश को बाँटने वाली ताकतों के पक्ष में कांग्रेस खड़ी हुई है। इसी कांग्रेस ने बोलने की आजादी (आपातकाल के समय में) को खत्म करने का काम किया था। कांग्रेस अब दो तरह की हो गई है, कांग्रेस जो महात्मा गाँधी के समय पर थी वो सत्य के सहारे पर चलती थी और राहुल गाँधी की कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ झूठ पर ही चल रही है।
राफेल का जिक्र करते हुए जावड़ेकर जी ने कहा कि इस सौदे का केवल दो लोग विरोध कर रहे है, जिसमें एक पाकिस्तान है तो दूसरी कांग्रेस पार्टी है। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि जो देश से पैसा लेकर भागे है उन्हें मोदी सरकार ही वापस लाएगी। मोदी सरकार ने उद्योगपतियों का कोई भी कर्ज माफ नहीं किया है। अगर मोदी सरकार ने किसी का कर्ज माफ किया है तो वो सिर्फ किसानों का कर्ज माफ किया है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement