Advertisement
न्यायाधीश लोया की मौत की जांच न्यायालय की निगरानी में हो : कांग्रेस

सिंघवी ने कहा, ‘‘मैंने न्यायाधीश लोया के पुत्र अनुज लोया द्वारा फरवरी 2015 में लिखा गया पत्र पढ़ा है। पत्र बहुत खास है... लिखित में जांच की मांग की गई है...उसके बाद न्यायाधीश लोया की एक बहन अनुराधा बियानी द्वारा जाहिर किया गया एक स्पष्ट संदेह गंभीर प्रकृति का है।’’ सिंघवी ने कहा, ‘‘मैंने न्यायाधीश लोया की एक अन्य बहन सरिता मंधाने द्वारा जाहिर किए गए स्पष्ट संदेह का भी जिक्र किया है। उन्होंने भी गंभीर संदेह जताया है।’’
सिंघवी ने कहा कि न्यायाधीश लोया के पिता और उनके एक चाचा ने भी उनके निधन पर संदेह जताया है, और कहा है कि एक नागरिक, परिवार के सदस्य और एक व्यक्ति होने के नाते भी उनकी जांच होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि न्यायाधीश लोया एक दिसंबर, 2014 को नागपुर में कथित तौर पर हृदयाघात के कारण निधन हो गया था, जब वह एक साथी न्यायाधीश की बेटी की शादी में शामिल होने वहां गए थे।
न्यायाधीश लोया उस समय सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ के संवेदनशील मामले को देख रहे थे, जिसमें भारतीय जनता पार्टी भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह एक प्रमुख आरोपी थे। इसके अलावा गुजरात पुलिस के कई शीर्ष पुलिस अधिकारी भी उसमें आरोपी थे। सिंघवी ने कहा, ‘‘सार्वजनिक और राष्ट्रीय हित के किसी मामले की जांच इस बात पर निर्भर नहीं होती कि कोई इसकी मांग कर रहा है, या खंडन कर रहा है या इसका विरोध कर रहा है।’’
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


