Congress decides to fall in the entire country - Shahnawaz Hussain-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 19, 2024 10:21 am
Location
Advertisement

कांग्रेस का पूरे देश में पतन होना तय - शाहनवाज हुसैन

khaskhabar.com : बुधवार, 28 नवम्बर 2018 1:47 PM (IST)
कांग्रेस का पूरे देश में पतन होना तय - शाहनवाज हुसैन
भरतपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर गाली गलौज पर उतर आने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस एक प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करती है उनको गाली तक देती है जो बेहद शर्मनाक है और इससे साबित होता है कि कांग्रेस का पतन पूरे देश से तय हो चुका है।एक प्रेस वार्ता में हुसैन ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में आपसी फूट है और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट टोंक से चुनाव लड़ रहे है । जिसे भाजपा प्रत्याशी यूनुस खान हरा देंगे साथ ही इस सीट को लेकर अशोक गहलोत के दिल और जुबा पर अलग अलग विचार है। हुसैन ने कहा कि भाजपा राजस्थान में 180 सीटों पर जीतकर इतिहास बनायेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो कि परिवारवाद और वंशवाद के नाम पर नहीं चलती बल्कि उक्त पार्टी कार्यकर्ताओं की राय एवं उनके कार्य के बल पर चलती है।

उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता देश एवं राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित है जबकि कांग्रेस का कार्यकर्ता मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए लड़ रहा है। राजस्थान में सब जाहिर है कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री की कुर्सी की लडाई है जबकि भारतीय जनता पार्टी इन चुनावों में विकास के मुददे पर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement