Congress claw not only with Naxalites but also with tukde gang: pm Modi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 5:38 pm
Location
Advertisement

कांग्रेस का पंजा सिर्फ नक्सलियों के साथ ही नहीं बल्कि टुकड़े गैंग के साथ भी : मोदी

khaskhabar.com : बुधवार, 17 अप्रैल 2019 08:29 AM (IST)
कांग्रेस का पंजा सिर्फ नक्सलियों के साथ ही नहीं बल्कि टुकड़े गैंग के साथ भी : मोदी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के भाटपारा में पीएम नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग रोजाना हदें पार कर रहे हैं। इनके अनुसार मोदी नाम वाला हर शख्स चोर है। ये किस प्रकार की राजनीति है। इन्होंने आपके चौकीदार को बदनाम करने के लिए पूरे एक समुदाय को चोर बता दिया।

मोदी ने इससे पहले छत्तीसगढ़ के कोरबा में भी रैली की। मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को फिर से हिंसा के दौर में धकेलने की साजिश चल रही है। नक्सलियों का मनोबल कांग्रेस के ढकोसला पत्र से भी बढ़ रहा है। इस चुनाव में कांग्रेस ने कहा है कि अगर दिल्ली में उसकी सरकार बनी तो वो राष्ट्रद्रोह का कानून खत्म कर देगी।

कांग्रेस का पंजा सिर्फ नक्सलियों के साथ ही नहीं है बल्कि उन लोगों के साथ भी है जो देश के टुकड़े करना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ और भारत के लाखों जवान जम्मू कश्मीर को आतंक की गहरी साजिशों से बचाने में जुटे हैं। लेकिन कांग्रेस का पंजा उनको भी कमजोर करना चाहता है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement