श्री मदान ने बताया कि मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री श्री रणजीत सिंह जूदेव सहित सात साथियों को सौंपी गयी है तथा सोशल मीडिया में राहुल पाण्डेय सहित छः साथियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।श्री मदान ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी पूर्व में बनायी गयी कमेटी के सदस्य पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव शुक्ला सांसद, श्री आरपीएन सिंह एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री मीम अफजल निभायेंगे।