Congress candidate Ravdan Singh will complement the development of the area: Ashok Buwaniwala-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस प्रत्याशी रावदान सिंह क्षेत्र के विकास का पूरक बनेंगे : अशोक बुवानीवाला

khaskhabar.com: रविवार, 12 मई 2024 7:55 PM (IST)
कांग्रेस प्रत्याशी रावदान सिंह क्षेत्र के विकास का पूरक बनेंगे : अशोक बुवानीवाला
भिवानी। भिवानी कांग्रेस ने जनता की समस्याओं, विकास, आकांक्षा और आशाओं एवं उम्मीदों को ध्यान में रखकर घोषणा पत्र बनाया है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी बौखलाई हुई है। यह बात हरियाणा कांग्रेस के औद्योगिक सेल के चेयरमैन अशोक बुवानीवाला ने भिवानी विधानसभा के गांव ढाणा नरसान के निवासियों को संबोधित करते हुए कही। बुवानीवाला भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील करने के लिए पहुंचे थे। बुवानीवाला ने गांववासियों की समस्याओं को सुनने के पश्चात कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने देश पर करों का बोझ लाद दिया। आम जन भी करों की मार झेल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह क्षेत्र के विकास का पूरक बनेगें। सरकार ने अपनी कमाई करने के लिए देश की साधारण जनता पर इतने कर लगा दिए, जिससे कि जनता ना केवल परेशान हुई, बल्कि करों ने उनका कारोबार भी प्रभावित कर दिया। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में बेरोजगारी की फौज एवं महंगाई भाजपा सरकार की नितियों का नतीजा है। उन्होंने राव दानसिंह को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए अपील की और कहा कि लोकसभा व कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के पश्चात प्रदेश में भी कांग्रेस भूपेंद्र हुडडा के नेतृत्व में सरकार बनाएगीं।
बुवानीवाला ने कहा कि कांगेस ही एकमात्र पार्टी है जो जनहित के मुद्दों से वाकिफ है। इस अवसर पर हरीश हलवासिया, अजय लुहारीवाला, राजेश सिंह, रणधीर सिंह, पूर्व सरपंच मनोज, सुलतान शर्मा, प्रेम शर्मा, प्यारेलाल, रामपाल नंबरदार, कर्मबीर सिंह, कुलदीप सिंह, जयविंद्र, सुरेन्द्र, कामरेड रघुबीर के अलावा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement