Congress candidate Manpreet Singh won from Bathinda assembly seat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जनता से किए वादे पूरे करेंगे-मनप्रीत बादल

khaskhabar.com: शनिवार, 11 मार्च 2017 9:24 PM (IST)
जनता से किए वादे पूरे करेंगे-मनप्रीत बादल
बठिंडा। बठिंडा विधानसभा सीट से जीते कांग्रेसी प्रत्याशी मनप्रीत सिंह बादल ने चुनाव जीतने के बाद शनिवार शाम पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा कि उन्होंने बठिंडा की जनता से जो वादे किये हैं वे उन्हें पूरे करेंगे। अपनी जीत के लिये मतदाताओं का धन्यवाद करते हुये उन्होंने कहा कि वह पंजाब को फिर अपने पैरों पर खड़ा करने का प्रयास करेंगे। मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि पंजाब के लोगों ने राज्य में कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में विश्वास जता कर एतिहासिक फैसला किया है। उन्होंने कहािक चुनाव घोषणा पत्र को लागू करने के लिये कमेटी का गठन किया जायेगा। आप के मुकाबले कांग्रेस को भारी बहुमत मिलने बारे उन्होंने कहाकि कांग्रेस की लीडरशिप आप से बहुत अच्छी है। बठिंडा के कालिया इन्कलेब में प्लाट होल्डरों को हो रही परेशानी बारे उन्होंने कहाकि वह इस समस्या का हल करवायेंगे। मनप्रीत सिंह बादल ने पत्रकारों से कहाकि वह बठिंडा में उद्योग स्थापित करने व युवाओं को रोजगार दिलवाने के लिये ध्यान लगायेंगे। मनप्रीत बादल ने यह भी कहाकि कांग्रेस की जीत के साथ ही अकालीदल के पापों का अंत हो गया है।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement