Congress candidate hospital recruitment, BJP candidate to meet-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:45 pm
Location
Advertisement

कांग्रेस प्रत्याशी अस्पताल में भर्ती, हालचाल जानने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी, यहां जानें

khaskhabar.com : रविवार, 31 मार्च 2019 10:51 PM (IST)
कांग्रेस प्रत्याशी अस्पताल में भर्ती, हालचाल जानने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी, यहां जानें
चित्तौडग़ढ़। लाेकसभा चुनाव 2019 की राजनीतिक सरगर्मियों के दौरान रविवार को राजस्थान में एक अजीबोंगरीब नजारा देखने को मिला। यहां अस्पताल में भर्ती हुए कांग्रेस प्रत्याशी की कुशलक्षेम का हालचाल जानने जब उनके विपक्षी भाजपा प्रत्याशी पहुंचे तो ये चर्चा का विषय बन गया। दो प्रतिद्वंदियों का इस तरह से मिलने की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।


दरअसल, चित्तौडग़ढ़ के लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल सिंह इडवा रविवार सुबह जौहर श्रद्धांजलि शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और वह गश खाकर गिर गए। उन्हें घबराहट की शिकायत होने पर तुरन्त चित्तौडग़ढ़ के सांवलियाजी जिला चिकित्सालय भर्ती करवाया गया।

वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल सिंह इडवा की सेहत बिगड़ने की खबर जैसे ही चित्तौडग़ढ़ से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सीपी जोशी को मिली वो भी तुरंत चिकित्सालय पहुंच गए। यहां पहुंचकर उन्होंने इडवा की कुशलक्षेम पूछी। यहां राजनीतिक दूरियां खत्म होती दिखाई आ रही है और दोनों ने एक-दूसरे का अभिवादन भी किया। बता दें कि जोशी भी उसी शोभायात्रा में शामिल होने गए थे लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी इड़वा की अचानक से तबियत खराब हो गई। राजनीतिक दूरियां भूलाकर जिस तरह से चुनाव के दोनों प्रतिद्वंदी मिले वह सभी के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

वहीं, अस्पताल में भर्ती हुए यहां प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधुप बक्षी और अन्य चिकित्सकों ने सेहत की जांच की। डॉ. बक्षी ने बताया कि ब्लडप्रेशर बढऩे से घबराहट की शिकायत हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद इडवा की सेहत में तेजी से सुधार आया है। बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement