Congress calls CBI, ED, bonded laborer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:55 am
Location
Advertisement

वाड्रा के सहयोगियों पर छापा, कांग्रेस ने ED, CBI को बंधुआ मजदूर बताया

khaskhabar.com : शनिवार, 08 दिसम्बर 2018 7:12 PM (IST)
वाड्रा के सहयोगियों पर छापा, कांग्रेस ने ED, CBI को बंधुआ मजदूर बताया
नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर नाराजगी जाहिर कर दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने शनिवार को कहा है कि पांच राज्य में संभावित हार को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रतिशोध की राजनीति करने में लगी हुई है। सिंघवी ने कहा कि पांच राज्यों के भावी परिणामों को देखकर भाजपा प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। भाजपा ने ईडी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, सीबीआई को बंधुआ मजदूर बना के रख दिया है।

सिंघवी ने बताया कि मोदी सरकार जानती है कि उसका क्या हश्र होने वाला है। इसलिए गंदी राजनीति को जन्म दे रही है। सिंघवी ने आगे बताया कि भाजपा बौखलाई हुई है। उसने सारे सिद्धांत कूड़ेदान में फेंक दिए हैं। भाजपा इस मुद्दे पर सस्ती राजनीति करने में लगी हुई है। हम इसकी भत्र्सना करते हैं। उन्होंने कहा कि मतदान के बाद यह घटना घटी। 7 और 8 दिसंबर सुबह 4 बजे तक रॉबर्ट वाड्रा के ऑफिस में रेड डाली गई। कांग्रेस नेता ने बताया कि वाड्रा के सहयोगी मनोज अरोड़ा और दूसरे सम्बंधित लोगों के घरों में छापेमारी की गई और सबको हिरासत में लिया गया। घर में उलट-पुलट कर दिया गया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement