Congress blames Modi on soft stand against Pak-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:52 pm
Location
Advertisement

पाक के विरूद्ध नर्म रूख पर कांग्रेस ने फूंका मोदी सरकार का पुतला

khaskhabar.com : मंगलवार, 02 मई 2017 6:40 PM (IST)
पाक के विरूद्ध नर्म रूख पर कांग्रेस ने फूंका मोदी सरकार का पुतला
ऊना। रोटरी चौक पर मोदी सरकार का पुतला जलाते कांग्रेस नेता।

ऊना। भारतीय जवानों पर लगातार हो रहे हमलों पर केंद्र सरकार की चुप्पी पर जिला कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र सरकार के विरूद्ध रोष रैली निकाली। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विरेन्द्र धर्माणी के नेतृत्व में स्थानीय विश्राम गृह से लेकर रोटरी चौंक तक मोदी सरकार के विरूद्ध नारे लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार का पुतला भी जलाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के पाकिस्तान के विरूद्ध नरम रूख को लेकर कडी अलोचना की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विरेन्द्र धर्माणी ने कहा कि लगातार भारतीय सेना के जवानों की शहादत हो रही है। पाकिस्तान की ओर से सैनिकों के शवों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। सैनिकों की रक्षा को लेकर केंद्र सरकार का रवैया नकारात्मक है। उन्होंने कहा कि मात्र निंदा करने वाली केन्द्र सरकार बताए कि क्यों पाकिस्तान के विरूद्ध कार्रवाई नहीं कर रही। पाकिस्तान लगातार भारतीय सेना को चुनौती देने का दुस्साहस कर रहा है। मोदी बताए कि अव 56 इंच का सीना कहां है, जिसे वह चुनावों से पहले देश की जनता को दिखाते थे।

पीसीसी सदस्य सतपाल रायजादा ने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर केंद्र सरकार विफल हुई है। एक तरफ भारतीय सेना के जवान शहीद हो रहे हैं, दूसरी तरफ पीएम मोदी बिना बुलाए नवाज शरीफ को जन्मदिन की बधाईयां देते हैं। यह केंंद्र सरकार का यह दोहरा चरित्र है। कांग्रेस ने रोष जताकर गहरी नींद सो रही मोदी सरकार को जगाने का प्रयास किया है। इस अवसर पर कांग्रेस मीडिया पैनेलिस्ट विजय डोगरा, एनएसयूआई के राज्य अध्यक्ष करूण शर्मा, हरोली कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, ऊना कांग्रेस अध्यक्ष हजारी लाल धीमान, पार्षद विजय आंगरा, इंटक नेता जगतराम शर्मा, बोधराज भारद्वाज, कांग्रेस सचिव अजय जगोता, वरिन्द्र मनकोटिया, एसएन शुक्ला, दविन्द्र वत्स, वरूण पूरी, रजिन्द्र पिंस सहित अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement