Congress attacked BJP and Biju Janata Dal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:05 am
Location
Advertisement

कांग्रेस ने बोला हमला,ओडिशा में भाजपा-बीजू जनता दल में है सांठगांठ

khaskhabar.com : बुधवार, 26 दिसम्बर 2018 11:39 AM (IST)
कांग्रेस ने बोला हमला,ओडिशा में भाजपा-बीजू जनता दल में है सांठगांठ
भुवनेश्वर। कांग्रेस की ओडिशा इकाई ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बीजू जनता दल (बीजद) में सांठगांठ और राज्य के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने यह आरोप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के अगले दिन लगाया गया है, क्योंकि मोदी ने कई मुद्दों पर बीजद सरकार पर हमला बोला, लेकिन कथित कुशासन को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और उनकी पार्टी का नाम नहीं लिया।

ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने कहा, "नवीन और मोदी दोनों ने ओडिशा के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। वे भगवान जगन्नाथ का नाम लेते हुए लोगों को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा और बीजेडी के बीच गुप्त सांठगांठ के बारे में संदेह सही साबित हुआ है।" उन्होंने नवीन पटनायक और नरेंद्र मोदी पर झूठे आश्वासन देकर लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

हालांकि, सत्तारूढ़ बीजद ने कहा कि उनकी पार्टी ने कांग्रेस और भाजपा दोनों से समान दूरी बनाए रखी है। बीजद के सांसद प्रताप देब ने कहा, "हमने हमेशा भाजपा और कांग्रेस दोनों से समान दूरी रखी है। हम ओडिशा के लोगों के प्रति जवाबदेह हैं, क्योंकि उन्होंने लगातार चार बार हम पर विश्वास किया है और हमें भाजपा या कांग्रेस को जवाब देने की जरूरत नहीं है।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement