Advertisement
कांग्रेस ने सुनील कानूगोलू को कर्नाटक सीएम का सलाहकार नियुक्त किया

सुमलता अंबरीश ने मांड्या सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। पूर्व पीएम एच.डी. देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना ने हासन सीट से चुनाव जीता था।
देवेगौड़ा खुद तुमकुरु सीट पर भाजपा उम्मीदवार जीएस बसवाराजू से शर्मनाक तरीके से चुनाव हार गए थे।
अब, बदले हुए राजनीतिक परि²श्य में कांग्रेस कर्नाटक में 20 से अधिक सीटें हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
सूत्रों का कहना है कि सुनील कानूगोलू की टीम ने राज्य के सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों में सिलसिलेवार तरीके से सर्वे किया और कांग्रेस के लिए रणनीति बनाई।
कानूगोलू ने मतदाताओं तक पांच गारंटी पहुंचाने की दिशा में भी काम किया। वह एक साल से कांग्रेस के साथ काम कर रहे हैं। उनका जन्म बल्लारी में हुआ था और वे बेंगलुरु में रहते हैं। उन्होंने पहले बीजेपी, डीएमके और एआईएडीएमके के लिए भी काम किया है।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


