Congress- you will not fight in Lok Sabha elections, Sanjay Singh says Congress does not want coalition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:25 pm
Location
Advertisement

कांग्रेस- आप मिलकर नहीं लड़ेंगे चुनाव, संजय सिंह बोले- कांग्रेस नहीं चाहती गठबंधन

khaskhabar.com : गुरुवार, 18 अप्रैल 2019 08:32 AM (IST)
कांग्रेस- आप मिलकर नहीं लड़ेंगे चुनाव, संजय सिंह बोले- कांग्रेस नहीं चाहती गठबंधन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (AAP) ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के साथ कोई चुनावी गठबंधन नहीं होगा, क्योंकि दोनों दल दिल्ली और हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए।

आप प्रवक्ता संजय सिंह ने मीडिया से कहा कि आप भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाहती थी, लेकिन ऐसा लगता है कि कांग्रेस की इसमें रुचि नहीं है।

उन्होंने कहा, "हम 18 सीटों पर गठबंधन चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्यवश कांग्रेस सीट बंटवारे पर किसी समझौते को तैयार नहीं है। एकसाथ हम भाजपा को हरा सकते थे।"

दोनों दलों के बीच पिछले कुछ हफ्तों से गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement