Advertisement
पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में हायपरथाईराईड से ग्रसित महिला के घुटनों का जटिल प्रत्यारोपण

डॉ० बी०एल० खजोटिया के नेतृत्व में मरीज का दिनांक 19 सितम्बर को मुख्यमनत्री आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य बीमा योजना (इम्पोर्टेड इम्पलान्ट USFDA Approved) के अन्तर्गत मरीज के दोनों घुटनों का एक साथ प्रत्यारोपण किया गया। दोनों घुटनों का एक साथ ऑपरेशन होने से पोस्ट ऑपरेटिव रिहेबिलेशन टाईम कम लगता है, और मरीज अपनी दैनिक दिनचर्या को बिना किसी परेशानी के जल्दी शुरू कर पाता है।
डॉ खजोटिया ने बताया कि मरीज के ऑपरेशन के दौरान पाया गया कि मरीज की हड्डियां खोखली थी एवं पैर 40 डिग्री मुडे हुए थे, जिनका ऑपेरशन करने में काफी जटिलता आई लेकिन डॉ० बी०एल० खजोटिया के अनुभव के कारण यह जटिल ऑपरेशन सफल हो पाया।
ऑपरेशन टीम में डॉ० बी०एल० खजोटिया हैड, डॉ० संजय तंवरं डॉ० कृष्ण कुमार कुलदीप, डॉ० मनीष चौधरी, तथा निश्चेतन विभाग टीम में डॉ० लक्ष्मी, डॉ० प्रियंका, डॉ० उत्कर्ष तथा नर्सिगस्टॉफ मेघराज, सुनील आदि इस सफल ऑपरेशन के हिस्सा बने। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति सही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बीकानेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


