competition Between Devarani-Jethani in Jharia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:48 am
Location
Advertisement

झारखंड की झरिया विधानसभा में देवरानी-जेठानी के बीच दिलचस्प मुकाबला

khaskhabar.com : शुक्रवार, 13 दिसम्बर 2019 09:02 AM (IST)
झारखंड की झरिया विधानसभा में देवरानी-जेठानी के बीच दिलचस्प मुकाबला
रांची। झारखंड में चल रहे विधानसभा चुनाव में कोयला नगरी झरिया में इस बार देवरानी और जेठानी के बीच दिलचस्प मुकाबला है। यूं तो यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच है, मगर सही मायने में मुकाबला एक ही परिवार की दो सदस्यों के बीच है।

धनबाद की झरिया विधानसभा सीट पर बाहुबली सूर्यदेव सिंह के 'सिंह मेंशन' का वर्चस्व रहा है। वर्तमान में भाजपा के टिकट पर संजीव सिंह यहां के विधायक हैं। संजीव अपने चचेरे भाई नीरज सिंह की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं। भाजपा ने उनकी पत्नी रागिनी सिंह को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह को मैदान में उतारा है। यानी, इस चुनावी समर में देवरानी और जेठानी आमने-सामने हैं या यह भी कहा जा सकता है कि ये दोनों घर का झगड़ा सार्वजनिक रूप से लड़ रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement