Commissioner on bicycle Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 1:18 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कमिश्नर क्यों हुए साईकिल पर सवार....

khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 9:31 PM (IST)
कमिश्नर क्यों हुए साईकिल पर सवार....
दरअसल ये हैं इलाहाबाद के कमिश्नर राजन शुक्ला, जो आज पहले तो अपने आवास से कार्यालय तक साईकिल से गए और फिर साईकिल से ही एक कार्यक्रम में पहुंचे। इतने बड़े अफसर ने शहर की सड़कों पर चल कर सबको चौंका दिया।उन्होंने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे भी साईकिल का उपयोग करें जिससे न केवल सड़कों पर वाहनों की संख्या कम होगी बल्कि प्रदूषण भी नहीं फैलेगा। जाम से तो मुक्ति मिलेगी ही स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।उन्होंने बैंक रोड स्थित एक शैक्षिक संस्थान के कार्यक्रम में भाग लिया जहां वे साईकिल से ही पहुंचे। मुख्य अतिथि कमिश्नर राजन शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोई भी सफलता परिश्रम से मिलती है और परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं साईकिल से ही आएं जिससे शारीरिक विकास बेहतर होगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक रूप से आप मजबूत होंगे जो आपके भविष्य को नई ऊंचाईयों पर ले जाएगा।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement