Advertisement
Election 2024 : हाईटेक तकनीकों के साथ होगा मतदान, ये बातें होंगी नई...

कैंडिडेट भी ऐप के जरिए अपना एफिडेविट और केवाईसी पूरा कर सकते हैं। सुविधा पोर्टल के जरिए नॉमिनेशन और एफिडेविट जमा किया जा सकता है। इसके साथ इस ऐप के जरिए प्रत्याशी अपनी रैली और मीटिंग्स की परमिशन भी ले सकता है।
चुनाव आयोग 'मिथ वर्सेज रियलिटी' की जानकारी भी साझा करेगा। चुनाव आयोग का कहना है कि सोशल मीडिया पर आने वाली गलत सूचनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह कदम उठाए जा रहे हैं। वेबसाइट के जरिए यह जानकारियां लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके अलावा क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों को तीन बार समाचार पत्रों में अपने क्रिमिनल रिकॉर्ड की जानकारी देनी होगी। टीवी में भी इसके बारे में बताना होगा। साथ ही साथ संबंधित राजनीतिक दलों को आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों के चयन को लेकर जानकारी साझा करनी होगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


