Comedian Annu Awasthi photo with Vikas Dubey goes viral the explanation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:41 am
Location
Advertisement

कॉमेडियन अन्नू अवस्थी की विकास दुबे के साथ फोटो वारयरल, दी सफाई

khaskhabar.com : मंगलवार, 07 जुलाई 2020 08:19 AM (IST)
कॉमेडियन अन्नू अवस्थी की विकास दुबे के साथ फोटो वारयरल, दी सफाई
कानपुर। उत्तर प्रदेश के चौबेपुर के बिकरू में सीओ समेत आठ पुलिस जवानों की हत्या में शामिल रहे मोस्टवांटेड विकास दुबे के साथ कॉमेडियन अन्नू अवस्थी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस पर उन्होंने सफाई दी है। अन्नू अवस्थी ने एक टीवी चैनल से बातचीत में इस फोटो के वायरल होने पर सफाई दी। उन्होंने कहा, "जब भी हम घर से बाहर निकलते हैं तो लोग हमारे साथ फोटो खिंचाते हैं। बहुत से लोगों को हम नहीं जानते तो भी हमें उनके साथ फोटो खिंचानी पड़ती है।"

अन्नू अवस्थी ने बताया, "मेरे एक दोस्त जय के यहां एक कार्यक्रम था। उसी में हम लोग परिवार के साथ गए थे। वहां विकास दुबे भी आया था। यह फोटो उसी समय की है।"

अवस्थी ने बताया कि कार्यक्रम शुरू होने के बाद लोगों ने फोटो खिंचवानी शुरू कर दी। उसी बीच विकास दुबे आया और कहा कि "हम आपके वीडियो देखते हैं। उसने मुझसे फोटो खिंचाने को कहा तो मैंने खिंचवा ली। विकास दुबे से मेरा कोई सीधा संपर्क भी नहीं है। हम लोगों के साथ अक्सर लोग फोटो खिंचवाते रहते हैं।"

कानपुर एनकाउंटर के बाद पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। हर संदिग्ध कड़ी को जोड़ रही है। पुलिस विकास दुबे के फोन में मिले हर नंबर की जांच कर रही है। हर उस शख्स से पूछताछ कर रही है जिसने कभी विकास दुबे के साथ फोटो खिंचवाई है।

उप्र पुलिस को कुख्यात हिस्ट्रीशीटर, आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी और ढाई लाख रुपये का इनामी बदमाश विकास दुबे की तलाश है। विकास की तलाश में यूपी पुलिस की 40 थानों की पुलिस लगी हुई है। पुलिस हर उस शख्स से पूछताछ कर रही है, जिसके साथ विकास दुबे की फोटो है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement