come forward for hygiene-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वच्छता के लिए शहरवासी आगे आएं-चौधरी

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 5:02 PM (IST)
स्वच्छता के लिए शहरवासी आगे आएं-चौधरी
बाड़मेर। सामाजिक सरोकार एवं नवाचार के प्रतीक गु्रप फोर पीपुल्स द्वारा जिला प्रशासन और नगर परिषद बाड़मेर के तत्वावधान में धारा संस्थान, महिला मंडल बाड़मेर आगोर, कृष्णा संस्था के सहयोग से विशेष स्वच्छ नगर अभियान के तहत इंदिरा कालोनी में आच्छो बाढाणो जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन युआईटी चेयरमैन डा.प्रियंका चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, आयुक्त श्रवण विश्नोई, पार्षद बलवीर माली, हाजी गनी खान, अर्जुनसिंह के आतिथ्य में आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में यूआईटी चेयरमैन डा.प्रियंका चौधरी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को हम अपने घर और मौहल्ले से साकार करने की शुरूआत कर सकते है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति आमजन का नजरिया जितना सकारात्मक है, कर्म उतना नकारात्मक। उन्हांने कहा कि गृहणिया को प्रति दिन कचरा संग्रहण कर डालना चाहिए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने कहा कि स्वच्छता अभियान से चल रहा है। आमजन जागरूक होकर अपना योगदान दें। आयुक्त श्रवण विश्नोई ने कहा कि दीपावली से पूर्व पूरी कालोनी में अभियान चलाकर सफाई कराएंगे। कार्यक्रम में चंदनसिंह भाटी, महेश पनपालिया, हाजी गनी खान, भवरू खान, आदिल भाई ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सराना अख्तर, रमेशसिंह इंदा, डा.हितेश चैधरी, जय माली, स्वरूपसिंह भाटी, तनू खान, सिकंदर खिलजी, सायर कंवर, हवादेवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। इससे पहले लोक कलाकार जमाल खान एंड पार्टी की ओर से सरस्वती एवं गणेश वंदना तथा लोक गीत के साथ जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इस दौरान इंदिरा कालोनी मौहल्ला विकास समिति की ओर से अतिथियो का माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम का संचालन चंदनसिंह भाटी ने किया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement