collector directed to solve the problem-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कलेक्टर ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016 10:20 PM (IST)
कलेक्टर ने दिए समस्या समाधान के निर्देश
सवाई माधोपुर। जिला कलेक्टर केसी वर्मा की अध्यक्षता में पंचायत समिति बौंली के झनून पंचायत के अटल सेवा केन्द्र पर गुरुवार को रात्रि चौपाल लगाई गई। चौपाल में कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। कलेक्टर वर्मा ने कहा कि चौपाल ग्रामीणों एवं अधिकारियों के बीच आपस में समन्वय स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। कलेक्टर ने बेटे-बेटी में भेद नहीं करने तथा पढऩे योग्य बालक-बालिकाओं को स्कूल भेजने का आग्रह किया। इसके बाद कलेक्टर ने समस्याएं सुनीं। सरपंच रंजीत मीना ने गांव की समस्याएं बताई। उन्होंने बिजली की अघोषित कटौती, सडक़ों की जर्जर स्थिति सहित अन्य समस्याएं रखीं। कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। चौपाल में पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र सिंह, एसडीएम बौंली रामकिशोर मीना सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement