Cold wave sweeps Himachal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 6:37 am
Location
Advertisement

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर

khaskhabar.com : शनिवार, 25 जनवरी 2020 2:00 PM (IST)
हिमाचल प्रदेश में शीतलहर
शिमला। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को शीतलहर जारी है। ऊंची पहाड़ियों में कड़ाके की ठंड है और पारा हिमांक बिंदु तक पहुंच गया है। मौसम कार्यालय के एक अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया कि सोमवार रात से मध्य और ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी की संभावना है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ क्षेत्र में आ रहा है।

उन्होंने कहा कि शिमला का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लाहौल और स्पीति जिले के केलांग और किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

चंबा जिले के डलहौजी में 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि कुफरी में यह 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। धर्मशाला में रात का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement