Coimbatore Blast convict Mohammed Rafiq arrested for planning to eliminate PM Modi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

PM मोदी की हत्या की साजिश के आरोप में गिरफ्तार, पहले भी काट चुका है सजा

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 अप्रैल 2018 2:46 PM (IST)
PM मोदी की हत्या की साजिश के आरोप में गिरफ्तार, पहले भी काट चुका है सजा
कोयंबटूर/नई दिल्ली। तमिलनाडु पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में मोहम्मद रफीक नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह पिछले काफी समय से पीएम मोदी को निशाना बनाने की तैयारी में लगा हुआ था। आपको बता दें कि आरोपी शख्स 1998 में कोयंबटूर धमाका मामले में दोषी भी रह चुका है। इस बार गिरफ्तार होने के बाद उसे 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मोहम्मद रफीक के टेलीफोन कॉल की रिकॉर्डिंग पुलिस के हाथ लगी है। इस इस रिकॉर्डिंग में वह एक कारोबारी प्रकाश से बात करता सुनाई पड़ रहा है। पूरी बातचीत में वह पीएम नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रचता सुनाई पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement