Co-operative societies conclude the agitation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों ने आन्दोलन किया समाप्त

khaskhabar.com: सोमवार, 18 फ़रवरी 2019 7:52 PM (IST)
सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों ने आन्दोलन किया समाप्त
जयपुर। प्रदेश के सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना की उपस्थिति में सोमवार को यहां सहकार भवन में व्यवस्थापक संघ के अध्यक्ष नन्द लाल वैष्णव ने व्यवस्थापकों के आन्दोलन को खत्म करने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव, सहकारिता अभय कुमार, रजिस्ट्रार सहकारिता डॉ. नीरज के. पवन भी उपस्थित थे। आंजना ने बताया कि सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों की जायज मांगों के संबंध में उचित निर्णय लिया गया है तथा शीघ्र ही इनके आदेश जारी किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि व्यवस्थापकों के कैडर एवं अन्य मांगों के संबंध में पत्रावली को अनुमोदित कर दिया गया है। सहकारिता मंत्री ने बताया कि व्यवस्थापकों के लोन सुपरवाइजर के पद पर पदौन्नति की मांग पर भी सहमति बन गई है तथा इसका विस्तृत आंकलन कर शीघ्र ही आदेश जारी किये जायेंगे। इस मौके पर व्यवस्थापक संघ के अध्यक्ष वैष्णव ने सहकारिता मंत्री को आश्वस्त किया कि प्रदेश में आयोजित होने वाले ऋण माफी शिविरों एवं योजना के सफल क्रियान्वयन के लिये आज से ही सभी व्यवस्थापक एकजुट होकर कार्य करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement