Advertisement
सीएम योगी सच्चे संत, कभी भी प्रलोभन में फंसकर सत्ता का दुरुपयोग नहीं किया : ओपी राजभर

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जाति, मजहब के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेकी हैं। सीएम योगी को लेकर की गई टिप्पणी अशोभनीय है, जिसकी जितनी निंदा की जाए, वो कम है। खड़गे को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए और उनको इतिहास पढ़ना चाहिए। योगी के राज में एक भी दंगे नहीं हुए। कांग्रेस, बसपा और सपा के शासनकाल में अपराधी खुले सांड की तरह घूमते थे।
सीएम योगी के बंटोगे तो कटोगे बयान को लेकर खड़गे की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में 815 दंगे, बसपा के समय 600 दंगे और दोनों का रिकॉर्ड कांग्रेस ने तोड़ा है। दंगे में लोग कटते थे और आपस में लड़कर जन की हानि होती थी। इसी को लेकर योगी ने कहा कि बंटोगे तो कटोगे, सभी मिलकर रहेंगे तो अमन शांति और भाईचारा रहेगा।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए ओपी राजभर ने कहा कि उन्होंने पीडीए के जरिए परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी बनाई है और परिवार को जोड़ने की बात कर रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


